Home » आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाये गये दिलहारा

आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाये गये दिलहारा

by admin

दुबई । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिगे को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आचार संहित उल्लंघन का दोषी पाया गया है। दिलहारा को तीन नियमों अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 के अंतर्गत दोषी पाया गया। दिलहारा पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संस्था के अंतर्गत नवंबर 2019 में संयुक्त अरब अमीरात में 2017 में हुए टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग में लिप्त होने के आरोप लगाए गए थे। दिलहारा को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (इसीबी) की तरफ से आईसीसी द्वारा इसीबी के टी10 लीग में भागीदारी के लिये भ्रष्टाचार रोधी संस्था के तीन नियमों के उल्लघंन के लिए भी आरोपित किया गया था और इसकी कार्रवाई अभी जारी है। श्रीलंका की ओर से 9 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके दिलहारा को स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष सुनवाई में सभी आरोपों का दोषी पाया गया था। ऐसे में दिलहारा अभी निलंबित ही रहेंगे। आईसीसी के अनुसार, ‘तीन सदस्यीय पंचाट ने पाया कि आईसीसी के पास लोकुहेटिगे के खिलाफ आरोप लाने का अधिकार है और वे मामले पर फैसला करने के लिये एकमत थे।’

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More