Home » किसान महापंचायत : नरेश टिकैत को मनाने में लगा प्रशासन, जुटने लगी भीड़

किसान महापंचायत : नरेश टिकैत को मनाने में लगा प्रशासन, जुटने लगी भीड़

by admin

नई दिल्ली, किसान महापंचायत को लेकर वेस्ट यूपी में पुलिस हाईअलर्ट पर है। मुज़फ्फरनगर प्रशासन नरेश टिकैत को मनाने में जुटा है। जिला प्रशासन महापंचायत स्थगित करने की अपील कर रहा है। कई जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
दरअसल, नरेश टिकैत ने पंचायत कर आसपास के किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का अह्वान किया। उन्होंने किसानों से आज (शुक्रवार) सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचने को कहा है। नरेश टिकैत ने ट्वीट कर किसानों से सभी हाईवे पर टेंट लगाने की बात कही है। दूसरी ओर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दिल्ली जाने वाले हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी है। ब्रजघाट, डासना और मेरठ-दिल्ली हाईवे पर फोर्स ने डेरा डाल दिया है। बुलंदशहर में जिले की सीमाएं सील करते हुए किसानों के मूवमेंट पर रोक लगा दी है।
एसडीएम और सीओ किसानों से बात करने पहुंचे पंचायत स्थल। किसानों को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। अभी पंचायत में लोगों को आने दिया जाएगा या रोका जाएगा, इस पर निर्णय नरेश टिकैत से वार्ता के बाद ही होगा।
मुज़फ्फरनगर प्रशासन ने किसान महापंचायत स्थगित करने की अपील की। स्थानीय प्रशासन नरेश टिकैत से महापंचायत ना करने की अपील की है। पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सीमाएं सील कर दी है। वहीं दूसरी ओर बिजनौर में किसानों ने सड़क पर ही रात बिता कर अपना विरोध दर्ज कराया।
अलीगढ़ से दिल्ली के चिल्ला व गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने गए हुए थे। अब दिल्ली कांड के बाद भाकियू भानू गुट व भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गए किसान वापस आ चुके हैं। टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय संगठन के अनुसार एक दिन के उपवास के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई है।
मुरादाबाद मंडल के कई किसान नेता और उनके साथ गए किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के बाद या तो लौट आए हैं या धरने में होने के बाद भी नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कई नेता भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली उपद्रव के बाद सरकार के सख्त तेवर के कारण वे सामने आने से बच रहे हैं। रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को उस समय अचानक तनाव की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में अफसर फोर्स के साथ इलाके के किसानों का नेतृत्व करने वाले नवाबगंज गुरुद्वारा के बाबा अनूप सिंह से मिलने पहुंचे। उनकी गिरफ्तारी की अफवाह पर सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे पहुंच गए।
जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे, किसान नेता और किसानों से की मुलाकात।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More