Home » पुलिस अधिकारियों को मिली आधुनिक सुविधा… मुख्यमंत्री साय ने पुलिस अफसर मेस का किया लोकार्पण

पुलिस अधिकारियों को मिली आधुनिक सुविधा… मुख्यमंत्री साय ने पुलिस अफसर मेस का किया लोकार्पण

by Bhupendra Sahu

सुकमा । जिले के पुलिस अधिकारियों को बेहतर आवासीय एवं भोजन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुलिस लाइन सुकमा में पुलिस अफसर मेस का लोकार्पण किया। मेस लगभग 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह आधुनिक मेस पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और सुविधाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ पार्टी प्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष सुकमा श्री हुंगाराम मरकाम अन्य जनप्रतिनिधि सहित कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ श्री अक्षय कुमार भोंसले उपस्थित थे।
390/2026

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More