Home » जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चावल उत्सव का आयोजन… हितग्राहियों को तीन माह का एकमुश्त चावल वितरित

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चावल उत्सव का आयोजन… हितग्राहियों को तीन माह का एकमुश्त चावल वितरित

by Bhupendra Sahu

बलौदाबाजार राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशनकार्डधारी परिवारों को पात्रता अनुसार अप्रैल, मई और जून माह का चावल अप्रैल 2026 में एक साथ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी पीड़ीएस दुकानों में 7 अप्रैल 2026 से चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगरानी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में चावल उत्सव मनाकर तीन महीने के खाद्यान्न का एकमुश्त वितरण किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी 591 उचित मूल्य की दुकानों में चावल उत्सव मनाकर तीन महीने के खाद्यान्न का एकमुश्त वितरण किया जा रहा है। इस उत्सव की सतत मॉनिटरिंग हेतु अनुविभागोय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। चावल उत्सव के दौरान सम्बधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हितग्राहियों को सुगमता से चावल वितरित करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हितग्राहियों को अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाकर चावल प्राप्त करने का आग्रह किया जा रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More