Home » मिडिल ईस्ट में जंग से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 914 अंक टूटा; निफ्टी भी 25000 से नीचे फिसला

मिडिल ईस्ट में जंग से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 914 अंक टूटा; निफ्टी भी 25000 से नीचे फिसला

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हुए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के चलते घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को खलबली मच गई। बाजार खुलने पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 914.15 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 80,373.04 के लेवल पर फिसल गया। इसी समय, एनएसई का निफ्टी भी 246.40 अंक की तगड़ी गिरावट के साथ 24932.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। आज के सत्र में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूबने की आशंका है।
शेयर बाजार में आज सभी सेक्टर इंडेक्स लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें रियल्टी सेक्टर 2त्न की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और ञ्जरूक्कङ्क जैसे प्रमुख इंडेक्स में नुकसान दर्ज किया गया। वहीं, आज के टॉप गेनर्स में ह्रहृत्रष्ट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंडाल्को शामिल हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1त्न की गिरावट के साथ कमजोर रुख दिखा रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More