Home » महासमुंद जिले को मिली तीन मेडिकल यूनिट वाहन, विशेष पिछड़ी जनजाति समूह को मिलेगा सीधा लाभ

महासमुंद जिले को मिली तीन मेडिकल यूनिट वाहन, विशेष पिछड़ी जनजाति समूह को मिलेगा सीधा लाभ

by Bhupendra Sahu

महासमुंद प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले को 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों की सौगात मिली है। आज जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मेडिकल यूनिट वाहनों को रवाना किया।

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों के 75 से अधिक गाँवों में भ्रमण कर विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह) कमार जनजाति के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएँगी। मुख्य रूप से धनसूली, पाटनदादर, अमेठी, जोरातराई, रैताल, धरमपुर, गुलझर गाँवों मे यह गाड़िया साप्ताहिक रूप से विजिट करेंगी। योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत कमार जनजाति को उनके गाँव में ही सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। मोबाईल यूनिट पूरी तरह सभी सुविधा युक्त हैँ इसमें डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, ए एन एम, लैब टेक्निशयन उपलब्ध रहेंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण, गैर संचारी रोगों की पहचान, आवश्यक दवाइयों का वितरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषण एवं रोगों से बचाव संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शुरू की गई यह सेवा कमार जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें समय पर इलाज सुनिश्चित होगा। उन्होंने इन मेडिकल वाहनों को बहुउद्देशीय केन्द्र जोरातराई एवं धनसुली में विशेष रूप से सेवा देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम नीलू धृतलहरे, तेजस राठौड़, संदीप चंद्राकर, झलेश साहू, सागर ठाकुर, हरिशंकर साहू, विजय, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More