Home » मुख्यमंत्री साय ने विधायक भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने विधायक भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों को श्री राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More