Home » इंडिगो की 6 उड़ानें रद्द, कई घंटे तक एयरपोर्ट में फंसे रहे यात्री…

इंडिगो की 6 उड़ानें रद्द, कई घंटे तक एयरपोर्ट में फंसे रहे यात्री…

by Bhupendra Sahu

रायपुर एयरपोर्ट पर तीसरे दिन भी संकट, यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं
रायपुर  । राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन की दिक्कतें शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहीं। DGCA के नए नियमों ने उड़ानों के शेड्यूल को बुरी तरह प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर इंडिगो पर पड़ा, जिसकी करीब छह उड़ानें रद्द हो गईं। कई यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे और कुछ ट्रेन की ओर निकल पड़े।

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित

दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर इंडिगो की पांच फ्लाइटें नहीं चलीं। मुंबई-रायपुर-मुंबई के बीच संचालित तीनों नियमित उड़ानें भी शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहीं। अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु रूट पर उड़ानों में कई घंटे की देरी दर्ज की गई।

यात्रियों का गुस्सा फूटा
कई यात्रियों ने कहा कि दो दिनों से लगातार गलत जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार सुबह भी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी ने लोगों का धैर्य टूट गया। एयरलाइन और एयरपोर्ट स्टाफ पर यात्रियों ने समय पर अपडेट न देने का आरोप लगाया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More