Home » प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घर-घर रोशनी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घर-घर रोशनी

by Bhupendra Sahu

रायपुरप्र धानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना प्रारंभ कर दिया है। रायगढ़ जिले के जगन्नाथपुरम निवासी श्री अभिनव पटनायक इसके उदाहरण हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।

श्री पटनायक को पहले प्रतिमाह लगभग 2500 से 3000 रुपए तक बिजली बिल चुकाना पड़ता था। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित किए। परिणामस्वरूप अब उनके घर की संपूर्ण बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बीते दो महीनों में उनका बिजली बिल शून्य रूपए नहीं बल्कि माईनस रूपए में आने लगा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More