रायपुर l वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के तहत बारनवापारा अभ्यारण्य में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन और अधीक्षक बारनवापारा श्री कृषानू चन्द्राकार के नेतृत्व में 23 सितम्बर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर परिसर की सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।