Home » डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी

डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी

by Bhupendra Sahu

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण से किसानों को मिलेगा लाभ
धान भुगतान होगा सीधे आधार लिंक्ड खातों में
कोरिया । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विगत दिनों आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि खरीफ वर्ष 2025-26 में किसानों द्वारा बोई गई प्रत्येक फसल का सटीक और गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण कराया जाए। पटवारियों को प्रतिदिन कार्य का पर्यवेक्षण करने और सर्वेक्षण प्रविष्टियों का राजस्व निरीक्षक द्वारा सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि ढिलाई बरतने पर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

धान खरीदी भुगतान अब सीधे आधार लिंक्ड खाते में जिला सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 से किसानों को धान विक्रय की राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कोरिया जिला राज्य का मॉडल जिला चुना गया है।

गत वर्ष जिले के 23,117 किसानों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 20,316 किसानों ने धान विक्रय किया। अब तक 1,873 किसानों के खाते आधार से लिंक किए जा चुके हैं और 18,443 खातों का कार्य प्रगति पर है। किसानों से अपील की गई है कि वे समिति या जिला सहकारी बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खातों को आधार से शीघ्र लिंक कराएं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More