Home » पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना… हितग्राही नाथूराम साहू का बिजली बिल कभी जीरो तो कभी माइनस

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना… हितग्राही नाथूराम साहू का बिजली बिल कभी जीरो तो कभी माइनस

by Bhupendra Sahu

महासमुंद केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना जिले के हितग्राहियों के लिए बड़ी राहत देने वाली योजना साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य आवासीय घरों को सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाना है। योजना के तहत 5 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना से जिले के कई हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं और अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण दोनों की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 319 घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो चुके हैं और 230 हितग्राहियों को सब्सिडी दी जा चुकी है।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय महासमुंद अंतर्गत पुराना रावणभांटा निवासी श्री नाथूराम साहू ने योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल सिस्टम स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री और बड़ी-बड़ी दुकानों में सोलर पैनल लगा देख कर उन्हें भी सोलर पैनल अपने घर में लगाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने 6 माह पूर्व योजना के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद पंजीकृत वेंडर द्वारा सिस्टम लगाया गया। श्री साहू ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल काफी अधिक आता था, लेकिन अब बिल या तो शून्य रहता है या कभी-कभी माइनस में भी आता है। उन्होंने बताया कि इस योजना से हमें हर महीने 3 से 4 हजार रुपये तक की बचत हो रही है। यह आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हर परिवार को इसका लाभ जरूर लेना चाहिए, जिससे न केवल बिजली खर्च में कमी आती है बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा होती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More