Home » लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

by Bhupendra Sahu

धमतरी । लेडीज क्लब द्वारा जन्माष्टमी उत्सव क्लब की अध्यक्ष काजल सिन्हा के निज निवास स्थान पर मनाया गया। जिसमें तुलसी पूजा, बालिका मानस परिवार द्वारा कृष्ण भगवान के गीत गाए गए।

इसके पश्चात क्लब की संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका महोदया उषा गुप्ता , अध्यक्ष काजल सिन्हा, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू, डॉ. भारती राव ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भजन संध्या एवं उत्सव को मानते हुए जन्माष्टमी पर्व पर सर्वप्रथम क्लब के कुछ सदस्यों ने भी अपने लड्डू गोपाल को सबके समक्ष सजाया। कई महिलाएं राधा एवं कई महिलाएं कृष्णा वेशभूषा में आई। गायत्री एवं पूनम सिंह ने मां यशोदा एवं कृष्ण (सात्विक शर्मा) के साथ बहुत ही माखन खाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी।

रोशनी शर्मा एवं सात्विक शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति में भगवान कृष्ण के मुख में ब्रह्मांड दर्शन करवाए। कनिष्का खंडेलवाल ने राधा रानी के नृत्य की प्रस्तुति दी। गायत्री एवं सीमा हरदेल की राधा कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति ने मन को मोह लिया। बबली राजोरिया, मंजू महावर ,माधवी शर्मा, श्रद्धा कश्यप ज्योति गुप्ता, रचना नायडू ने सामूहिक नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी इसके पश्चात नंद उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नीता रनसिंह एवं रोशनी शर्मा ने भाग लिया सरला खंडेलवाल ने भजन सुनाया कामिनी कौशिक ने बताया कि भारत देश त्योहारों का देश है उन्होंने पूरी टीम एवं प्रतिभागियों को दिल से धन्यवाद दिया सभी ने बढ़-चढ़कर एवं जात-पात से ऊपर उठकर कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भाग लिया काजल सिन्हा द्वारा सबको रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद का वितरण किया गया हमारे क्लब की डॉक्टर भारती राव के द्वारा बहुत ही सुंदर कृष्ण भजन सुनाए गए जिसने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया फैंसी ड्रेस महिला फैंसी ड्रेस हाउसिंग लड्डू गोपाल सजाना नृत्य प्रस्तुति आदि कार्यक्रम हुए काजल सिन्हा जी के द्वारा सभी सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया बच्चों को टॉफियां भी बाटी गई निर्णायिका रचना नायडू ,साधना साहू रही। संचालिका जी ने आगे इसी तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया हाऊजी में प्रथम नीता रणसिंह द्वितीय बबली राजोरिया तृतीय ज्योति गुप्ता। लड्डू गोपाल सजाने में रोशनी शर्मा प्रथम नीता रणसिंह द्वितीय फैंसी ड्रेस में कनिष्का प्रथम ,सात्विक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला फैंसी ड्रेस में रोशनी शर्मा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पूनम सिंह को मिला। सीमा हरदेल, गायत्री साहू ,रोशनी जागेश्वरी सिन्हा सभी को उपहार दिए गए नृत्य में सीमा हरदेल गायत्री साहू एवं ज्योति गुप्ता को उपहार से सम्मानित किया गया पूजा मंडली का भी अध्यक्ष काजल सिन्हा एवं उषा गुप्ता जी के द्वारा सम्मान एवं उपहार दिया गया अन्य सदस्यों के नाम रेनू खनूजा, श्रद्धा कश्यप, देविका साहू ,तनुजा सेन, शुभ्रा गौर ,शिरीन हाशमी, संतोष लखोटिया, साबिरा हाशमी, सबीना रिजवी, आशा गुप्ता, नीति अजमानी, संगीता साहू ,अनीता साहू ,प्रेमा चौधरी, मंजू सेन, वीणा नायडू, आरती कौशिक, प्रतिभा दीवान ,बलजीत आनंद ,लीला शर्मा, चंद शर्मा, हरजीत अजमानी, शारदा साहू इत्यादि थे मंच संचालन डॉक्टर भारती राव द्वारा किया गया एवं यह जानकारी प्रेस सचिव माधवी शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More