Home » कलेक्टर मिश्रा ने आमदी कृषि साख समिति का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर मिश्रा ने आमदी कृषि साख समिति का किया औचक निरीक्षण

by Bhupendra Sahu

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज आमदी स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में मौजूद किसानों से बीज-खाद के उठाव के बारे में पूछताछ की। मिश्रा ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड के उपयोग के बारे में भी पूछा। मिश्रा ने साख सहकारी समिति के प्रबंधक से चालू खरीफ मौसम के लिए बीज और खाद भण्डारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने डीएपी खाद की कमी होने पर उसके विकल्प के रूप में अन्य खाद समूहों के उपयोग की जानकारी किसानों को देने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और किसानों को जरूरी सलाह देने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि समितियों में अभी भण्डारित किए गए बीज-खाद का जितने जल्दी उठाव होगा, उतनी ही जल्दी मांग अनुसार और बीज-खाद के लिए राज्य स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित उप संचालक कृषि मोनेश साहू और अन्य अधिकारियों को निजी दुकानों में भी बीज-खाद के भण्डारण और बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए। मिश्रा ने किसी भी स्थिति में निजी दुकानों से गुणवत्ताहीन बीज और अमानक खाद की बिक्री नहीं करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बीज और खाद का अधिक मात्रा में अवैध भण्डारण कर रखने और कालाबाजारी करने वाली सभी दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More