Home » आईपीएल के एक सीजन में बगैर शून्य पर आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल के एक सीजन में बगैर शून्य पर आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया है. इस टूर्नामेंट में हर सीजन कोई न कोई बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों की झड़ी लगा देता है. इसके साथ ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी बन जाता है. लेकिन ये बल्लेबाज कभी न कभी फेल भी हो जाते हैं और किसी मैच में शून्य पर भी पवेलियन लौट जाते हैं.तो आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
आईपीएल के एक सीजन में बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में क्रिस गेल, माइकल हसी, जोस बटलर, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं. जिनको आईपीएल के एक सीजन के किसी भी मैच में कोई भी बल्लेबाज शून्य पर आउट नहीं कर पाया है.
वेस्टइंडीज के पूर्व बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल उन खिलाडिय़ों में शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में बिना शुन्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने हैं. गेल ने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ये कमाल किया था.उन्होंने 14 मैचों में 733 रन बनाए थे जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल हसी के नाम भी आईपीएल के एक सीजन में बिना शुन्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा दर्ज है. हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल 2013 के 17 मैचों में 6 अर्धशतकों की मदद से 129.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए.
इंग्लैंड के कप्तान और दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल के एक सीजन में शुन्य पर आउट हुए बगैर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 4 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 863 रन बनाए थे.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दां हाथ के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस आईपीएल के एक सीजन में शुन्य पर आउट हुए बगैर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाडिय़ों में शामिल हैं. डु प्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2023 14 मैचों में 8 अर्धशतकों की बदौलत 730 रन बनाए.
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी आईपीएल के एक सीजन में शुन्य पर आउट हुए बगैर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 741 रन बनाए.
आईपीएल 2025 में इस खास रिकॉर्ड को दोहराने का काम साई सुदर्शन हैं. सुदर्शन आईपीएल के एक सीजन में शुन्य पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 15 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 759 रन बनाए.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More