बेमेतरा । बेमेतरा और नवागढ़ ब्लॉक में आज त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण का चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और चुनाव व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत ढोलिया, चारभाटा, अंधीयारखोर और नवागढ़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता, मतदान की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग, एडीएम अनिल वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |