Home » निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटा: 7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल…

निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटा: 7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल…

by Bhupendra Sahu

बागपत  उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में के बड़ौत शहर में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर कार्यक्रम के लिए लकड़ी से बना मंच ढह गया। नीचे दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे की सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। घायलों में तकरीबन 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More