Home » रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के सुनील सोनी जीत की ओर, पांचवे राउंड के बाद 8365 मतों से आगे

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के सुनील सोनी जीत की ओर, पांचवे राउंड के बाद 8365 मतों से आगे

by Bhupendra Sahu

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के सुनील सोनी जीत की ओर, पांचवे राउंड के बाद 8365 मतों से आग
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। सेजबहार रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। अब तक पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। पांच चरणों की मतगणना के बाद भाजपा के सुनील सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 8365 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 18,578 और कांग्रेस को 10213 वोट मिले हैं। इससे पहले चौथे राउंड की गिनती में भाजपा को 14374 और कांग्रेस को 8738 वोट मिले थे।

बता दें रायपुर के सेजबहार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां उपचुनाव के लिए 19 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। रायपुर दक्षिण से मुख्य मुकाबला भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। यहां से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उपचुनाव हुए। फिलहाल भाजपा के सुनील सोनी पहले राउंड से ही लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More