Home » ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट, ये बनाए रिकॉर्ड्स

ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट, ये बनाए रिकॉर्ड्स

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन 99 रन की शानदार पारी खेली।वह अपने 7वें टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तभी विलियम ओ’रूर्के की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।पंत टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
भारतीय टीम को दूसरी पारी में 231 रन के कुल स्कोर पर विराट कोहली (70) के रूप में तीसरा झटका लगा था। उसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान उतरे।उन्होंने सरफराज खान के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच 211 गेंदों में 177 रन की साझेदारी हुई। सरफराज ने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया।पंत ने 105 गेंदों का सामना किया और 99 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले।
पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट खेले हैं। इसकी 8 पारियों में लगभग 28 की औसत से 224 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है।पंत ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने 12 मैच में 39.05 की औसत से 781 रन बनाए हैं।उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है।
पंत ने 36वें टेस्ट की 62वीं पारी में अपने 2,500 टेस्ट रन पूरे किए हैं। वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूची में फारुख इंजीनियर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 82 पारियों में यह कारनामा किया था।पारी का 48वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे हो गए।
पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 36 टेस्ट की 62 पारियों में लगभग 44.75 की औसत के साथ 2,551 रन बनाए हैं।इस दौरान उन्होंने 6 शतकों के अलावा 12 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन है।बता दें कि, पंत ने दिसंबर 2022 के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पिछली टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More