Home » पीएसयू शेयर का छप्परफाड़ रिटर्न, दो साल में इन स्टॉक ने 1 लाख के बना दिये 10 लाख

पीएसयू शेयर का छप्परफाड़ रिटर्न, दो साल में इन स्टॉक ने 1 लाख के बना दिये 10 लाख

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । निवेश आप कहीं पर भी करें लेकिन आपकी हमेशा चाहत यही रहती है कि रिटर्न अच्छा मिले. ऐसा ही दमदार रिर्टन दिया है कुछ सरकारी कंपनियों के शेयरों ने. इन्हें पीएसयू शेयर कहते हैं. बीएसई पीएसयू इंडेक्स काफी तेजी से ऊपर गया है. सिर्फ एक साल में ही यह इंडेक्स करीब 100प्रतिशत बढ़ गया है. इसकी वजह कुछ पीएसयू कंपनियों के शेयरों की कीमत में तेजी से आया इजाफा है. एक रिपोर्ट के अनुसार तीन पीएसयू कंपनियों के शेयर ने दो साल में जबरदस्त मुनाफा दिया है. अगर आपने इन कंपनियों में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह बढ़कर 10 लाख रुपये के करीब हो गया होता.

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी
इन कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर में आई है. इस शेयरों की कीमत जून 2024 तक 234.85 से बढ़कर 3,968.25 रुपये तक पहुंच गई है. इस हिसाब से इसमें 1,590त्न की बढ़ोतरी है. कोचीन शिपयार्ड और रेल विकास निगम लिमिटेड ने भी 1,000प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया. आसान शब्दों में यही कह सकते हैं कि यदि आपने दो साल पहले इन कंपनियों के शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज आपके पास 10 लाख रुपये हो जाते.

कई पीएसयू कंपनियों को हुआ फायदा
सरकारी कोशिशों के कारण पीएसयू स्टॉक (सरकारी कंपनियां) वापसी कर रही हैं. इन कोशिशों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा सरकारी खर्च और अच्छा प्रशासन शामिल है. इसका फायदा कई पीएसयू कंपनियों को हुआ है, जिनके शेयरों की कीमत 500प्रतिशत से 950प्रतिशत तक बढ़ गई है. उदाहरण के लिए, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावनकोर, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन, हाउसिंग & अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियों के शेयरों में भी काफी तेजी आई है. कुल मिलाकर, पिछले कुछ समय में बीएसई सेंसेक्स 50प्रतिशत बढ़ा है, वहीं पीएययू कंपनियों का बाजार हिस्सा वित्तीय वर्ष 2022 में 10.5प्रतिशत से अब 17.5प्रतिशत तक पहुंच गया है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि आने वाले समय में सरकारी कंपनियों का मुनाफा बढऩे वाला है. उनका दावा है कि जैसे मजबूत ऑर्डर बुक और कच्चे माल की ऊंची कीमतें. साथ ही, सरकार भारत में चीजें बनाने और डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण पर जोर दे रही है, जिसका फायदा इंडस्ट्रियल पीएसयू कंपनियों को मिलेगा और उनकी कमाई और बाजार मूल्य में और इजाफा होगा.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More