Home » इंडिगो में टिकट बुकिंग के समय नहीं पूछा जाएगा जेंडर, जानिए क्या है इसकी वजह

इंडिगो में टिकट बुकिंग के समय नहीं पूछा जाएगा जेंडर, जानिए क्या है इसकी वजह

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश की सबसे एयरलाइन कंपनी इंडिगो में अब टिकट बुक करते समय जेंडर यानी स्त्री है या पुरूष नहीं पूछा जाएगा. कंपनी ने यह कदम समावेशिता को बढ़ावा देने के बड़े प्रयासों के तहत उठाया है. इंडिगो के ग्रुप चीफ एचआर ऑफिसर सुखजीत एस पसरीचा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि कंपनी यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय एमएक्स का ऑप्शन पेश करेगी. यानी इसमें यह नहीं पूछा जाएगा कि टिकट बुकिंग करने वाला स्त्री है या पुरूष. यह उन ट्रांसजेंडरों के लिए एक ऑप्शन प्रदान करेगा जो अपनी पहचान नहीं बताना चाहते हैं. फिलहाल टिकट बुकिंग के दौरान सिर्फ पुरुष और महिला का ऑप्शन आता है.
विकलांग व्यक्तियों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य
इसके अलावा इंडिगो का लक्ष्य अपने यहां काम करे विकलांग व्यक्तियों की संख्या दोगुना करना है. बता दें कि इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है. इंडिगो की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए एमएक्स का ऑप्शन देते हैं. पसरीचा ने कहा कि इंडिगो ने एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लिए कई पहल को लागू किया है, जिसमें समुदाय से जुड़े लोगों की भर्ती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम शामिल हैं. उनके अनुसार एलजीबीटीक्यू प्लस व्यक्तियों की लगातार भर्ती हो रही है और वे एयरलाइन में उड़ान सहित विभिन्न कार्यों में काम कर रहे हैं.
इंडिगो का दबदबा जारी
हाल ही में नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने जुलाई में लगभग एक करोड़ 30 लाख लोगों ने हवाई जहाज से यात्रा की. इंडिगो ने घरेलू हवाई यातायात क्षेत्र पर अपना दबदबा जारी रखा और जुलाई में इसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई. दूसरी ओर एयर इंडिया की हिस्सेदारी घटकर 14.3 प्रतिशत रह गई.
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More