नई दिल्ली । भारत की टी-20 वल्र्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर जीत पर पूरी दुनिया झूम रही है। भारत ने दूसरी बार टी20 वल्र्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने डेथ ओवर में साउथ अफ्रीका के मुंह से जीत छीन कर अपनी मेहनत और काबलियत को साबित कर दिया है । इस जीत के बाद देश दुनिया से भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी जा रही है। इजरायल से लेकर अमेरिका तक ने भारत को जीत की बधाई दी है। भारत में इजरायल के वर्तमान राजदूत ने भी इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पर लिखा ‘ चक दे ?इंडिया प्तटी20वल्र्डकप2024 में शानदार जीत के लिए प्तटीमइंडिया को बधाई! वाकई एक ऐतिहासिक उपलब्धि!Ó बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारती टीम को बधाई दी है। इसके अलावा श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत को बधाई देते हुए लिखा- दबाव में शानदार प्रदर्शनज्ज्। अमेरिका की ओर से भी जीत की बधाई आई है । भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने ङ्ग पर अपने पोस्ट में लिखा ‘वाह, शानदार जीत! बधाई । बता दें कि टी-20 वल्र्ड के कुछ मैच वेस्टइंडीज में तो कुछ मैच अमेरिका में हुए थे।
–