Home » स्वालंबन, सुरक्षा और सम्मान से हुआ महिलाओं का सशक्तिकरण : अमर अग्रवाल

स्वालंबन, सुरक्षा और सम्मान से हुआ महिलाओं का सशक्तिकरण : अमर अग्रवाल

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर। फ़ेसबुक लाइव कार्यक्रम संवाद के अंतर्गत चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल ने महिला शक्ति की विकास में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवमं स्वावलंबन को देश की प्रगति एवम विकास महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने सर्वप्रथम बेमेतरा जिला के मूर्ति ग्राम में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट में दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

अमर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णायक प्रयासों से उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आदरणीया द्रौपदी मुर्मू की सर्वोच्च पद पर देश को नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। बेटी बचाओ आंदोलन से एक दशक में लिंगानुपात में सुधार आया है। बेटियों की शिक्षा के स्तर में वृद्धि के लिए देश व्यापी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला आरक्षण बिल से महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण होगा, बहनो को सांसद और विधायक बनने के अधिक अवसर मिल पाएंगे। अमर अग्रवाल ने कहा स्व सहायता समूहो और मुद्रा योजना से महिलाओं की आर्थिक तरक्की के रास्ते खुले हैं। उज्जवला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। लाडली बहन योजना भविष्य की तैयारी एवं समाज की मानसिकता में बदलाव का परिचायक है, उद्यम शक्ति पोर्टल ने महिला उद्यमिता का विस्तार हो रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से मातृ मृत्यु दर की स्थिति में सुधार हुआ है, गृहस्थी के साथ-साथ देश की सुरक्षा की बागडोर संभालने में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

 

विगत दस वर्षों में महिलाओं मोदी सरकार की बहुआयामी नीतियों एवं सुनियोजित क्रियान्वन से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर स्वालंबन और सुरक्षा प्रदान की,जिससे प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है और देश की तरक्की और विकास में महिलाओं का रचनात्मक योगदान बढ़ते जा रहा है।चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का वादा पूरा करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए पिछले दिनों 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में जशपुर की सिमरन एवं महासमुंद की महक अग्रवाल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। मालूम हो अमर अग्रवाल डिजिटल माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करते रहे है। उन्होंने आज फेसबुक लाइव कार्यक्रम में शहर के विकास और तरक्की लिए नागरिक बंधुओं से मिल रहे सुझावों को स्वयं के लिए प्रेरणास्पद बताया एवम राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More