रायपुर । भारत में पहले कौशल उन्मुख विश्वविद्यालय के रूप में श्रेय प्राप्त एएएफटी जनसंचार एण्ड कला विश्वविद्यालय के छात्र व फैकल्टी मेम्बर्स के लिए कल शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में तनाव प्रबन्धन कला विषय पर व्याख्यान रखा गया। राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि तनाव को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम मुस्कुराना सीखें।
मुस्कुराते रहने से हम अस्सी प्रतिशत से अधिक बीमारियों से बच जाते हैं। इससे हमारे अन्दर का तनाव तो खत्म होता ही है साथ ही वायुमण्डल में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। एक बच्चा सारे दिन में तीन सौ से अधिक बार मुस्कुराता है।