Home » पूर्व सीएम बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कसा तंज… कांग्रेस में घोर हताशा और निराशा

पूर्व सीएम बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कसा तंज… कांग्रेस में घोर हताशा और निराशा

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव समेत प्रदेश की लोकसभा सीटों से 384 उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करने की अपील पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहाा कि पहले इतना नामांकन जमा तो करा लें। जिनको लोकतंत्र के महापर्व पर भरोसा नहीं है उनके बारे में क्या कहें?

सीएम श्री साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण बन गया है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। राजनांदगांव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत है। रैली में कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भीड़ थी। भीड़ देखकर और कार्यकर्ताओं के मन में जग रहे उत्साह से यह साफ हो गया है कि इस बार हम प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस में हताशा का माहौल है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि इस बार छत्तीसगढ़ की पूरी सीटें हम जीतेंगे। आरएसएस के संबंध में कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचाराधारा से ये वाकिफ नहीं हैं। तभी ऐसी बातें कर रहे हैं। जिन लोगों ने यह टिप्पणी की है उनको यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के बड़े नेता समय-समय पर आरएसएस की विचारधारा और कामकाज के तरीके को लेकर गुणगान कर चुके हैं।
डीके-
०००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More