Home » भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख वोटों से जिताने का संकल्प लिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख वोटों से जिताने का संकल्प लिया

by Bhupendra Sahu

रायपुर । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के खरोरा मंडल, विधानसभा मंडल, धरसींवा मंडल में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा एक अनुशासित संगठन है जिसमें हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का अनुभव लेकर पूरी ईमानदारी और परिश्रम से जनता के बीच में जाएं और उनके सामने अपनी बात रखें तो जनता न केवल हमारी बातों को सुनेगी बल्कि उस पर अमल करते हुए कमल के फूल को वोट भी देगी। अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब कट्टर कांग्रेसी परिवार भी मोदी और भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। मालूम है कि मोदी है तो मुमकिन है मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देना हो मोदी जी ने जो कहा था वह करके दिखा दिया है इसलिए अब जनता का मोदी पर विश्वास बढ़ गया है।

मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत की पूरी दुनिया में सह बड़ी है। दूसरे देश जहां अर्थव्यवस्था कैमरा गई है वहीं भारत इस वक्त इकलौता देश है जो सबसे तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में विकास की गंगा बह रही है नए नए एक्सप्रेस वे वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान, असताल आदि की संख्या तेजी से बढ़ी है। जितना काम कांग्रेस सरकार ने 60 साल में नहीं करा पाई से ज्यादा मोदी जी ने महज 10 साल में ही कर दिया। विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की भी हवा बदल गई है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार घोटाले और अपराधियों का बोल बाला था। विकास का काम ठप हो गया था। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देवता ने 5 साल के अधिकांश वादों को 3 महीने में ही पूरा कर दिया है जिसके बाद अब कांग्रेस के पास जनता के बीच में जाने का कोई कारण ही नहीं बचा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More