Home » बच्चों को भाया मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव

बच्चों को भाया मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास से वापस राजधानी रायपुर लौटने के दौरान माना विमानतल पहुंचे। इसी दौरान बालोद जिले से शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुरेगांव स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री को देख उन्हें आवाज लगाई और अपने पास बुलाया। बच्चों को यकीन न था कि मुख्यमंत्री उनके पास आएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री न केवल बच्चों के पास पहुंचे बल्कि उनके साथ बातें की, शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव पूछें और फोटो भी खिंचवायी। मुख्यमंत्री का यह स्वभाव बच्चों को भा गया। स्कूली बच्चों ने खुशी-खुशी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के स्नेह भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और आशीष दिया।

बालोद जिले से शैक्षणिक भ्रमण पर आएं बच्चों ने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात हो पाएगी। यह पूरा वाकया बच्चों के जीवन के लिए यादगार लम्हा बन गया। बच्चें जब शैक्षणिक भ्रमण की सुंदर स्मृतियों को लेकर लौटेगें तो मुख्यमंत्री का सरल व्यवहार और अचानक हुई यह सुखद मुलाकात उन्हें हमेशा याद रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर से लौटने के दौरान माना विमानतल पहुंचे, जहां उन्होंने पंद्रह बच्चों को स्कूल फीस के लिए चेक के माध्यम से छात्रवृत्ति का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन भी मनाया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More