Home » लोक सभा चुनाव 2024 : नड्डा करेंगे ‘वॉल राइटिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

लोक सभा चुनाव 2024 : नड्डा करेंगे ‘वॉल राइटिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार से नई दिल्ली में ‘ वॉल राइटिंगÓ अर्थात ‘ दीवार लेखन अभियानÓ कार्यक्रम का शुभारंभ करने जा रहे हैं।

नड्डा सोमवार दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित मेहर चंद मार्केट से नई दिल्ली में ‘लोकसभा चुनाव- 2024 के निमित्त वॉल राइटिंगÓ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
आपको बता दें कि, कुछ महीनों बाद होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सोमवार से देश भर में ‘वॉल राइटिंगÓ अर्थात ‘ दीवार लेखन अभियानÓ कार्यक्रम चलाने जा रही है। भाजपा इस अभियान के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे की कोशिश करेगी।
2024 के लोक सभा चुनाव में 50 प्रतिशत वोट के साथ 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ लोक सभा का चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही भाजपा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पहले से ही कई अभियानों को चला रही है और पार्टी ने चुनाव की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही कई महत्वपूर्ण अभियान चलाने की योजना भी तैयार की है। इनमें से एक ‘वॉल राइटिंगÓ अभियान का शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को करने जा रहे हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More