Home » पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर भारत का बड़ा एक्शन, दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर भारत का बड़ा एक्शन, दिल्ली में मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई है। इस बीच खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे। भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मंत्रियों को सस्पेंड किया गया था।

भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

वहीं मंत्रियों के अपमानजनक बयानों के बाद भारत में मालदीव का विरोध होना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक ने मालदीव का विरोध किया। मालूम हो कि रविवार को भारत में सोशल मीडिया पर प्तक्चश4ष्शह्लह्लरूड्डद्यस्रद्ब1द्गह्य ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग के कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। वहीं सोमवार को ट्रैवल क्षेत्र की दिग्गज भारतीय कंपनी श्वड्डह्यद्गरू4ञ्जह्म्द्बश्च ने मालदीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स बुकिंग बंद कर दी। इसके बाद माना जा रहा है कि इस विवाद से मालदीव टूरिज्म को बड़ा झटका लग सकता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More