Home » BJP की आंधी में उड़ गई कांग्रेस…

BJP की आंधी में उड़ गई कांग्रेस…

by Bhupendra Sahu

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा की आंधी में कांग्रेस उड़ गई। इस परिणाम ने सारे पूर्वानुमान को ध्वस्त करते हुए जो जनादेश दिया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है लेकिन भाजपा को अपने संघर्ष पर पूरा भरोसा रहा। आज भाजपा का यह भरोसा जीत गया। मतगणना के अंतिम दौर में भाजपा 54 सीटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए है और रूझान में वह स्पष्ट बहुमत से आगे निकल चुकी है।

भाजपा के दफ्तर में उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता थिरक रहे हैं तो कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही जश्न मनाने के सारे इंतजाम कर लिए थे। लेकिन खुशी भाजपा के हिस्से आई। कांग्रेस के बड़े बड़े किले ध्वस्त हो गए हैं। कांग्रेस ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। ताजा रुझान के मुताबिक भाजपा ने रायपुर, बस्तर, सरगुजा संभाग में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 54 के आंकड़े को छू लिया है जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More