Home »  ईडी कर रही राजनीतिक रूप से कार्रवाई : CM भूपेश बघेल

 ईडी कर रही राजनीतिक रूप से कार्रवाई : CM भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu
  • 0-भाजपा सीधे चुनाव नहीं लड़ बा रही है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ईडी राजनीतिक रूप से कार्रवाई कर रही है, ईडी को महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए।

दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है।
महादेव एप का मुख्य कर्ताधर्ता देश बाहर बैठा है, जिस पर राज्य सरकार ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
सीएम ने कहा कि ईडी को शराब घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए, कोयला घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए, रमन सिंह को चिटफंड, पनामा पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में भी विनोद वर्मा को घेरा गया था, मुझे भी गिरफ्तार किए थे, भाजपा सीधा चुनाव नहीं लड़ पा रही है।

ज्ञात हो कि ईडी ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के साथ ही उनके ओएसडी पर कार्रवाई की है। ईडी की इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं ईडी ने कोर्ट में दावा किया कि महादेव सट्टा एप के माध्यम से एक बड़ी रकम रसूखदारों तक पहुंची है। इस मामले में चार आरोपियों को कोर्ट ने फिलहाल रिमांड पर भेजा है। 29 अगस्त को इस मामले की पुन: सुनवाई होनी है, अब देखने वाली बात है कि अगली सुनवाई में ईडी कोर्ट में क्या तथ्य और सबूत रखती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More