Home » नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना रहा : नड्डा

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना रहा : नड्डा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक और सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूरे देशवासियो को बधाई दी। चंद्रयान-3 की सफल और ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए इस मिशन से जुड़े देश के सभी वैज्ञानिकों एवं देश की जनता को हार्दिक बधाई। देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गौरवान्वित होने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन जिनके कुशल नेतृत्व में देश सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता के मंत्र पर खरा उतर रहा है। महज चार साल के अंतराल में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों और हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता के बिना संभव नहीं था।
चंद्रयान -3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी स्थापना के बाद से, देश की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने वाले कुल 89 लॉन्च मिशनों को अंजाम दिया है जिसमें से 47 अंतरिक्ष मिशन श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्षों में लॉन्च किए गए हैं। इतने मिशन किसी भी सरकार में लॉन्च नहीं हुए। यह यूपीए की सरकार में लॉन्च मिशन की संख्या से लगभग दोगुना है।एक साथ 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित करना हो या सार्क देशों के लिए सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करना हो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसरो ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है। फाइनल स्टेज पर लैंडिंग में स्पीड काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-ढ्ढढ्ढढ्ढ मिशन में अभूतपूर्व कार्य किया है।अंतरिक्ष क्षेत्र में हम अमेरिका, रूस और चीन की तुलना में काफी कम खर्च पर क्वालिटी सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा मंगलयान मिशन काफी सफल रहा। मंगलयान अपने लाइफ स्श्चड्डठ्ठ से ज्यादा चला। अब दुनिया स्पेस के क्षेत्र में हमें एक पॉवर के रूप में देख रहा है। अमेरिका ने भी अपने स्पेस मिशन में हमें शामिल करने के लिए आग्रह किया है।मैं एक बार पुन: इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं और इस अविस्मरणीय पल की अनुभूति दिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैं इस महान क्षण के लिए, इस सफलता के लिए देश की जनता को बधाई देता हूं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More