Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी।

2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। श्रीमती कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी भी पत्रकार-वार्ता में उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More