Home » छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटें में 370 नए केस, पिछले एक सप्ताह में 12 सौ से ज्यादा मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटें में 370 नए केस, पिछले एक सप्ताह में 12 सौ से ज्यादा मामले

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार ने टेंशन बढ़ा दी है। अप्रैल माह की शुरुआत से ही केसेज का बढ़ना शुरू हो गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में 370 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाले तो 1259 नए केस सामने आए हैं। गुरुवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरने वालों में एक व्यक्ति को अन्य बीमारियां भी थी।

छत्तीसगढ़ के जिलों की स्थिति देखें तो रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 41 मरीज मिले हैं। बिलासपुर में 34, गरियाबंद, दुर्ग में 29, सूरजपुर और राजनांदगांव में 26-26, सरगुजा में 23, धमतरी में 20, कोरिया ​​​​​​​में 18, बेमेतरा ​​​​​​​में 16, कांकेर ​​​​​​​में 14, बीजापुर ​​​​​​​और महासमुंद ​​​​​​​में 13-13, बलौदा बाजार में 11, रायगढ़ में 9, बलरामपुर में 8, जांजगीर चांपा में 7, कोरबा और कबीरधाम में भी 7-7, बालौद, जशपुर और दंतेवाड़ा से 4-4, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3 तथा नारायणपुर व मुंगेली जिले में भी 2-2 मरीज मिले हैं।

नए केस मिलने के बाद प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1260 तक पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.51% हो गई है जो कि खतरे के निशान से ऊपर है। प्रदेश में सर्वाधिक एक्टिव मरीज राजधानी रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर व दुर्ग में है। वहीं सुकमा जिले में फिलहाल एक भी एक्टिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते केसेज को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सर्दी खांसी व बुखार जैसे लक्षण दिखे तो कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More