Home » देश में दूसरे स्थान पर आया सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

देश में दूसरे स्थान पर आया सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

by Bhupendra Sahu

नर्मदापुरम। वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण व सुरक्षा के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच वन्यजीव स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं तो वहीं वन संपदा में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने एक अलग ही मुकाम बनाया है जिसके चलते पर्यटन के लिए सबसे अहम माना जाने लगा है। हर साल पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हाल ही में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मैनेजमेंट इफैक्टिवनेस इवेल्यूएशन यानि एमईई रिपोर्ट का पांचवां चक्र जारी किया गया ।

यह आकलन हर चार साल में एक बार किया जाता है। इस मूल्यांकन के आधार पर वन्य संपदा व वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में देश में दूसरा व मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More