रायपुर । छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के फुंडहर स्थित योग भवन में 24 अप्रैल से सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने नगर निगम रायपुर के सभाकक्ष में विभिन्न संस्थानों के योग विशेषज्ञों एवं निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का संचालन करने वाले योग प्रशिक्षकों की बैठक ली।
बैठक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के छठवें स्थापना दिवस 25 अप्रैल के आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी पर चर्चा हुई और कार्ययोजना तैयार की गई। इस दिन योग पर विशेष कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में मनाने का लिए निर्णय लिया गया।