Home » भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है : अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनउ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसा भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं हुआ था। निर्माण कार्यों, सड़क बनाने से लेकर दवाओं की खरीद तक में हर स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। प्रत्येक जिले के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की परतें खुल रहीं हैं। कई जिलों में जनप्रतिनिधियों ने सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को सामने लाने का काम किया है। सत्ताधारी पार्टी के विधायक खुद अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार की पोल पत्र लिखकर खोल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में इसी तरह स्मार्ट सिटी और गंगा की सफाई के नाम पर जमकर लूट हुई है। भाजपा स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरी जनता को धोखा दे रही है।

शहरों में सफाई नहीं है। सड़कों पर छुट्टा सांड घूमतें है। प्रदेश की हर सड़क, बाजार, हाई-वे, स्कूल, कॉलेज, खेतों में सांडों की भरमार है। सांडों के हमले में लोगों की मौत हो रही है। हर दिन हो रही इन मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। क्या भाजपा ने जनता को इसी तरह का स्मार्ट सिटी बनाने का सपना दिखाया था? अखिलेश यादव ने कहा कि हजारों करोड़ खर्च हो गए लेकिन मां गंगा साफ नहीं हुई। शहर में नालों में गंदगी भरी पड़ी है। नालों का गंदा पानी नदियों में जा रहा है। भाजपा ने षहरों और नगरीय क्षेत्रों को कूड़ादान बना दिया है।

केन्द्र और प्रदेश के साथ-साथ पिछले कई वर्शों के बड़े नगर निगमों में भाजपा काबिज है, लेकिन जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जनता देख चुकी है कि पिछले दिनों शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के अभाव में मच्छर जनित गंभीर बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैला। बीमारियों से कई लोगों की जान चली गयी। शहरी क्षेत्रों में हालात यह है कि लोगों को पीने के लिए कई स्थानों पर साफ पानी नहीं मिल रहा है।
———————————————————————————————————–

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More