Home » हंटर-टूटेगा नहीं तोड़ेगा में मेरे किरदार से खुद को जोड़ पाएगी हर लड़की : ईशा देओल

हंटर-टूटेगा नहीं तोड़ेगा में मेरे किरदार से खुद को जोड़ पाएगी हर लड़की : ईशा देओल

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने वेब सीरीज ‘हंटर-टूटेगा नहीं तोड़ेगाÓ में स्वतंत्र पत्रकार की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए कहा कि हर लड़की उनसे खुद को जोड़ पाएगी, उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी भूमिका के लिए स्टंट करने में मजा आया। उन्होंने कहा: मेरा किरदार दिव्या ऐसा है जिसे हर लड़की प्यार करेगी। वह आत्मविश्वासी, स्मार्ट, मजाकिया है और उसके पास कुछ जबरदस्त एक्शन मूव्स हैं, मेरा मतलब है कि मेरे द्वारा शूट किए गए एक्शन सीक्वेंस ने मुझे एड्रेनालाईन रश दिया और यह एक शानदार संतोषजनक अनुभव था।

ईशा ने अपने करियर की शुरूआत 2002 में आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछेÓ से की थी। बाद में, उन्होंने ‘कुछ तो हैÓ, ‘चुरा लिया है तुमनेÓ, ‘युवाÓ में भी अभिनय किया और मल्टीस्टारर फिल्म ‘धूमÓ का हिस्सा रहीं, जिसके बाद ‘दसÓ, ‘नो एंट्रीÓ जैसी अन्य फिल्मों में काम किया। मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेसÓ का हिस्सा बनने के बाद, अभिनेत्री बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अभिनीत आगामी वेब सीरीज ‘हंटरÓ में दिखाई देंगी। ईशा ने वेब सीरीज से जुडऩे की खुशी साझा करते हुए कहा, मैं ‘हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगाÓ के लिए बहुत उत्साहित हूं, यह एक्शन से भरपूर रोलर-कोस्टर राइड है, जो इमोशन और ड्रामा से भरपूर है..यह काफी मैसी है और किरदार बहुत पेचीदा हैं।

सुनील शेट्टी, ईशा देओल, राहुल देव और बरखा बिष्ट अभिनीत ‘हंटर टूटेगा नहीं, तोड़ेगाÓ का प्रीमियर 22 मार्च को अमेजन मिनी टीवी पर होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More