Home » शानदार प्रदर्शन के लिये उचित तरीके से रिकवर करना महत्वपूर्ण है: शमी

शानदार प्रदर्शन के लिये उचित तरीके से रिकवर करना महत्वपूर्ण है: शमी

by Bhupendra Sahu

मुंबई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पांच विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी के बाद ‘रिकवरीÓ की प्रक्रिया को अहम बताया। इस दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को पहले वनडे में छह ओवर में दो मेडन से 17 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे भारत ने 35.4 ओवर में आस्ट्रेलिया को 188 रन पर समेट दिया और फिर यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया। उन्होंने कहा, योजना बहुत ही सरल थी। हमने टीम बैठकों में बात की थी कि हम अच्छी शुरूआत करेंगे, सही क्षेत्र में गेंदबाजी करेंगे , अपनी लाइन एवं लेंथ पर अडिग रहेंगे। उन्होंने कहा, गर्मी भी एक मुद्दा थी। जब हमने पहला स्पैल डाला तो बहुत गर्मी थी लेकिन बाद में जब हवा चलनी शुरु हुई इसमें थोड़ा सुधार हुआ।

अहमदबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में गेंदबाजी के बाद उबरने के लिये वह पहले वनडे के लिये आयोजित ट्रेनिंग सत्र में भी अभ्यास नहीं कर सके थे और सीधे मैच में खेलने उतरे। इस पर शमी ने कहा, अहमदाबाद में 40 ओवर के बाद मुझे ‘रिकवरीÓ (थकान से उबरने) के लिये एक से दो दिन की जरूरत थी। मैंने ‘रिकवरीÓ की और मैच में खेलने उतरा। उन्होंने कहा, टीम प्रबंधन ने स्वीकार किया कि मुझे ‘रिकवरीÓ की जरूरत थी। हमने इतने सारे मैच खेले हैं और हमें अपने कौशल और काबिलियत का पता है। इसलिये महत्वपूर्ण था कि हम ‘रिकवरÓ अच्छे से करेंगे और बेहतर ‘परफोर्मÓ कर पायेंगे। Óसिराज ने भी 29 रन देकर तीन विकेट झटके थे और वह भी भारत की जीत में महत्वपूर्ण रहे थे।

उन्होंने कहा, जब मुझे नयी गेंद मिलती है तो मैं इनस्विंग डालने की कोशिश करता हूं। बायें हाथ का बल्लेबाज सामने होता है तो मैं इनस्विंग गेंदबाजी की कोशिश करता हूं। मैं पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट झटकने की कोशिश करता हूं। मुझे एक विकेट मिल गया। सिराज ने कहा, जब मैं ‘फाइन लेगÓ में गया, तब आप गेंदबाजी कर रहे थे। मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है। मैं सोच रहा था कि क्या अंपायर ने आपको नयी गेंद दी है या क्या हुआ?
उन्होंने कहा, फिर मैं गेंदबाजी के लिये आया, गेंद अच्छी तरह ‘मूवÓ कर रही थी। इसलिये मैंने एक ही क्षेत्र में निरंतर गेंदबाजी की कोशिश की। मुझे आपसे भी ‘टिप्सÓ मिले और हमने वानखेड़े में गेंदबाजी का लुत्फ उठाया। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे में रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More