Home » दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही… बुजुर्ग को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर 11 लाख की ठगी करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार… ठगी कर अपनी शादी की तैयारी में थे…

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही… बुजुर्ग को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर 11 लाख की ठगी करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार… ठगी कर अपनी शादी की तैयारी में थे…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी करने वाले ठग कपल को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल से दोनों को गिरफ्तार किया गया। खासबात यह है दूसरों को प्रेम के जाल में फंसा कर ठगी करने वाला यह जोड़ा खुद शादी करने वाला था और इससे पहले दुर्ग पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश का ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जा रहा है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

बता दें आनंद विहार फेस 2, फ्लैट नंबर ए/307 निवासी सोमीर कुमार चन्द्रा से इस कपल ने सेक्सटॉर्शन के जरिए ठगी की थी। सोमीर चंद्रा ने बताया था कि 23 सितंबर 2022 को उनके पास एक एसएमएस आया। जिसमें में लिखा था i am jenny please call me 9647948440 (Truly Privecy Genvine) Regeards Eakash Motors। इसके बाद फोन आया और सामने वाले ने बताया कि 2149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद सोमीर चंद्रा ने 24 सितंबर 2022 को 2149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद आईडी बनाने के नाम पर 3999 रुपए मांगे उसके बाद मिटिंग तय हुई। न तो मीटिंग हुई और न ही पैसे वापस मिले। उल्टे पैसे वापसी को लेकर भी रुपए लेना शुरू कर दिया। सोमीर चंद्रा बदनामी के डर से रुपए देता गया। इस तरह 11 लाख रुपए की ठगों ने बुजुर्ग से ठग लिए थे। इसके बाद ठगों ने यह भी धमकी दी कि रुपए नहीं मिलेंगे जो करना है कर लें। इतना होने के बाद सोमीर चंद्रा ने इस मामले में पद्मनाभपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

12 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ाए शातिर
बुजुर्ग की शिकायत के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ एसपी अभिषेक पल्लव ने आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई। आईपीएस प्रभात कुमार नेत्रत्व में एसीसीयू एवं थाना बल को इस मामले में करीब 12 दिन की मशक्कत के बाद सफलता मिली। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद एक टीम को कोलकाता भेजा गया। टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से आरोपियों सौम्या ज्योति दास और प्रिया मंडल को गिरफ्तार किया। जिस समय पुलस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तब दोनों शादी की तैयारी कर रहे थे। उनकी शादी से दो घंटे पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोलकाता कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। इस मामले में रविवार को दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More