Home » विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी कमी आने से 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.22 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 494.9 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 11 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह गिरकर 41.9 अरब डॉलर पर आ गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 लाख डॉलर कम होकर 5.1 अरब डॉलर पर आ गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More