भोपाल। विधानसभा में गत दिवस वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2022-23 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। छह हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान अकेले ऊर्जा सब्सिडी योजनाओं पर किया गया है। अनुपूरक बजट में कुल 16329.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है,
जिसमें से राजस्व मद में 14842.20 करोड़ रुपए और पूंजीगत मद में 1487.30 करोड़रुपए का प्रावधान है। बजट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 1324 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1013 करोड़ रुपए और संबल योजना के लिए 636 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
00