Home » CM भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष शर्मा ने स्वरचित माता श्री छत्तीसगढ़ वंदना की प्रति भेंट की

CM भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष शर्मा ने स्वरचित माता श्री छत्तीसगढ़ वंदना की प्रति भेंट की

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने मुलाकात कर माताश्रीछत्तीसगढवंदना की प्रति भेंट की।

डॉ. शर्मा ने बताया की माताश्री छत्तीसगढ वंदना की रचना उन्होंने संस्कृत भाषा में की है। इसमें 5 श्लोकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की समस्त गुणों का बखान किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्यालय मंडलम रायपुर के सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू भी मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More