Home » राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए हुईं रवाना

राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए हुईं रवाना

by Bhupendra Sahu

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज राजभवन छत्तीसगढ़ से भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं राज्यपाल ने सम्मान गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का अभिवादन किया ।

तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके मणिपुर राज्य के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव एवं उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल समेत राजभवन छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More