Home » बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी 18000 के करीब

बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी 18000 के करीब

by Bhupendra Sahu
  1. मुंबई। आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 18000 के करीब खुला है। सेंसेक्स 49.85 अंकों की यानी 0.08 फीसदी बढ़त के साथ 61052.42 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 0.30 अंक यानी 0.00 फीसदी की सपाट चाल के साथ 17944.50 के स्तर पर खुला।

    मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग बाजार की सपाट शुरुआत देखने को मिल रही है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 31.84 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 60,970.73 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 17,976.30. के स्तर पर नजर आ रहा था।

आज यानी 20 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हो सकती है। ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में नरमी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में डीओडब्ल्यू मजबूती, जबकि एनएएसडीएक्यू इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा यूरोप के बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई थी।
इस हफ्ते बाजार की नजर विदेशी निवेशकों के निवेश, क्रूड की कीमतों के साथ डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर होगी।
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स में 317 अंको की गिरावट आई, वहीं निफ्टी 92 अंक फिसलकर 18,000 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिला।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 316.94 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 61,002.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 61,302.72 अंक तक गया और नीचे में 60,810.67 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,944.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 18,034.25 अंक तक गया और नीचे में 17,884.60 अंक तक आया।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More