Home » दिल्ली में एमआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के सरकारी आवास पर हमला, अज्ञात लोगों ने किया पथराव

दिल्ली में एमआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के सरकारी आवास पर हमला, अज्ञात लोगों ने किया पथराव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस संबंध में असदुद्दीन ओवैसी ने शिकायत दर्ज कराई। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया जिसमे उनके घर की खिड़कियों के कांच टूट गए। हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया है।

पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं और छानबीन की जा रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के बाद का वीडियो भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरे दिल्ली आवास पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले आज रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकडऩा चाहिए। यह चिंताजनक है कि यह घटना एक तथाकथित उच्च सुरक्षा क्षेत्र में हुई है। मैंने पुलिस को शिकायत दी है और वे मेरे आवास पर पहुंच गए हैं।Ó
्रढ्ढरूढ्ढरू प्रमुख की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और आला अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने जांच के बाद ओवैसी के आवास से कुछ पत्थर बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More