उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, जनसंपर्क के साथ विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रायगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और नए कार्यों की घोषणा भी की। वे बनहर, गेजामुड़ा और उच्चभिट्ठी के दौरे पर रहे।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। कृषि प्रधान राज्य में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के साथ ही हमारे रीति रिवाज बोली-भाषा, खानपान व सांस्कृतिक गौरव को मुख्यधारा से पुनः जोड़ने का कार्य हो रहा है। किसानों की कर्जमाफी, फसलों के लिए आदान सहायता बोनस जारी कर उपज की सही कीमत देना, भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 7 हजार की सहायता राशि, वनोपजों के समर्थन मूल्यों में वृद्धि जैसे कदमों से ग्रामीणों को आर्थिक सहायता मिली है। गौठानों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके सृजित कर महिलाओं के सशक्तिकरण को बल देना, राजीव युवा मितान क्लब से युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नेतृत्व कौशल का विकास, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की नींव मजबूत कर छात्र प्रतिभाओं के सफलता का मार्ग प्रशस्त करना, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर अधिकारी कर्मचारी को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के साथ, स्वास्थ्य, सुपोषण जैसे कदमों से सभी वर्गों को राहत मिली है। किसानों को लगातार बोनस की राशि मिल रही है। आज एक क्विंटल धान की 2,640 रुपए कीमत मिल रही है। यह देश में सर्वाधिक है। यह हमारे सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश में कृषि कार्यों को बढ़ावा मिला है। विभिन्न आयोजनों से हमारे खानपान और खेलों को देश विदेशों में पहचान मिली।