Home » अवैध संबंध के शक में ससुराल में की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में ससुराल में की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पति ने अपनी ससुराल में पहुंचकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी के घरवाले वहां मौजूद थे। हत्या करके आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध के शक की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। एसीपी अंशु जैन ने बताया, ये वारदात घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आस-पास हुई। मृतका का नाम वंशिका कश्यप है, जिसकी उम्र करीब 22 साल थी।

वंशिका की शादी साल-2020 में नरेश से हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही वंशिका का अपने पति से मनमुटाव हो गया और वो ससुराल छोड़कर अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इसी बीच वंशिका ने पति से हर्जा-खर्चा लेने के लिए कोर्ट केस भी कर दिया, जो अब तक चल रहा है। आरोप है कि बीती शाम नरेश अपनी ससुराल में पहुंचा और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उस दौरान घर में वंशिका की मां, दादी, भाई-बहन मौजूद थे।

एसीपी ने बताया कि अलग-अलग रहने के बावजूद दंपति में अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि दोनों के बीच एक्सट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर विवाद होता था। संभवत: इसी विवाद में वंशिका की हत्या हुई हो।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More