Home » विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना होंगी आरसीबी की कप्तान, विराट और डुप्लेसिस ने दिया खास संदेश

विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना होंगी आरसीबी की कप्तान, विराट और डुप्लेसिस ने दिया खास संदेश

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । विमेंस प्रिमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है और सभी पांच फ्रेंचाइजी अपनी टीम बना चुकी हैं। अब सभी टीमें अपनी कप्तान और प्लेइंग 11 को लेकर फैसले कर रही हैं, जल्द ही टीमों की तैयारी शुरु होगी और मार्च में विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच देखने को मिलेगा। इस लीग में अपनी कप्तान का एलान करने वाली आरसीबी पहली टीम बनी है। आरसीबी ने स्मृति मंधाना का कप्तान बनाया है।

आईपीएल में आरसीबी की टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने एक वीडियो में विमेंस प्रीमियर लीग की टीम की कप्तान का एलान किया। इस वीडियो में विराट कोहली ने बताया कि लगभग एक दशक तक आरसीबी की कप्तानी करना उनके लिए बेहद खास रहा है और उन्हें खुशी है कि एक और जर्सी नंबर 18 को इस फ्रेंचाइजी की टीम की कप्तानी मिली है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More