Home » अश्विन ने लंच से पहले कराई भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने खोए 3 विकेट

अश्विन ने लंच से पहले कराई भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने खोए 3 विकेट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में है। चार मैच की सीरीज का पहला मैच भारत ने पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 94/3 है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस बार भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड मौजूद हैं। ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। लंच से ठीक पहले अश्विन ने मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत की वापसी कराई। वहीं मोहम्मद शमी ने वॉर्नर को आउट कर कंगारुओं को पहला झटका दिया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More